नई दिल्ली / वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को बजट 2015-16 पेश किया। इस बजट में सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी करके आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया गया है। बजट पेश होने के कुछ घंटे बाद ही पेट्रोल 3.18 रुपए और डीजल 3.09 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। शनिवार आधी रात से नई कीमतें लागू कर दी जाएंगी। दिल्ली में अब पेट्रोल 60.49 रुपए /लीटर और डीजल 49.71 रुपए / लीटर मिलेगा।
----------------------------------------------------------------------------------
No comments:
Post a Comment