Thursday, 5 February 2015

मतगणना कार्य शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर आभार प्रदर्शन

Diffusé par Adcash
जैसलमेर / जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एन.एल. मीना ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए गुरूवार, 05 फरवरी को एसबीके राजकीय महाविद्यालय में मतगणना कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होनें के लिए प्रत्याशियों, विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही आम नागरिकों के प्रति आभार प्रदर्शित किया। उन्होंने मतगणना कार्य के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं मतगणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों के साथ ही मतगणना अभिकर्ताओं तथा मतगणना व्यवस्थाओं सें सम्बधित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति भी आभार प्रदर्शित किया है। जिनकी तत्परता, सजकता एवं सर्तकता के कारण मतगणना कार्य शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

     
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के लिए मतपेटियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए सुरक्षों बलों एवं मतगणना स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनायें रखनें के साथ ही नगर में यातायात एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन, आरएससी, होमगार्ड एवं अन्य सुरक्षा एंजेन्सियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने जिले के प्रेस प्रतिनिधियों, इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रति मतगणना व्यवस्थाओं के सम्बध में समुचित प्रचार-प्रसार करनें के लिए भी हार्दिक आभार प्रदर्शित किया।
Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment