Tuesday, 17 March 2015

बीएडीपी कार्यों की विस्तार से समीक्षा, बकाया उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र शीघ्र पेश करने के निर्देश


जैसलमेर / अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा ने बीएडीपी के कार्याें की विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वीकृत कार्याें का बकाया उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करें। जो कार्य पूर्ण हो गए हैं उनका पूर्णता प्रमाण-पत्र जिला परिषद में पेश कर दें।

अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीएडीपी की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्ज्वल के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएडीपी में समय सीमा में पूर्णता प्रमाण-पत्र एवं राशि का समायोजन नहीं करवाया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने वर्ष 2010-11, 11-12 एवं 12-13 के जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराने की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बीएडीपी में स्वीकृत कार्य समय सीमा में प्रारंभ कर पूर्ण करने की कार्रवाई करें। उन्होंने वर्ष 2014-15 के स्वीकृत कार्यों को भी समय पर चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकारी एजेन्सी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों में जितनी राशि बुक कर ली गई है उतनी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला परिषद में तत्काल ही पेश कर दे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी उज्जवल ने बैठक में विभागवार बकाया उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्णता प्रमाण पत्र की जानकारी दी एवं उसे शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य प्रगति पर हैं एवं उन पर जितनी राशि खर्च की जा चुकी उतनी राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र किसी भी सूरत में तत्काल ही जिला परिषद में पेश करें ताकि आगामी किश्त जारी करने के लिए समय पर कार्यवाही की जा सकें।
     
बैठक में अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी सी.एस. कल्ला, विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर छोगाराम विश्नोई, सम लादूराम विश्नोई, सांकडा टीकमाराम चौधरी, अधिशाषी अभियंता जलदाय ए.के. पाण्डे, कुमुद माथुर, दिनेश चंद्र पुरोहित, पी.डब्ल्यू.डी हरीश माथुर, हरिसिंह राठौड, उप वन सरंक्षक मुकुट बिहारी माथुर, सहायक वन संरक्षक बृजमोहन गुप्ता, सहायक अभियंता फकीरचंद उपस्थित थे एवं उन्होंने बीएडीपी कार्यो की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

No comments:

Post a Comment