Tuesday, 11 November 2014

होण्डा कम्पनी द्वारा द्वारा जैसलमेर में प्लेसमेन्ट केम्प आज


आईटीआई उतीर्ण व परिणाम का इंतजार कर रहे प्रशिक्षार्थियों का होगा चयन


जैसलमेर /  जगतम्बा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जैसलमेर में आज दिनांक 12/11/2014 को प्रातः 10 बजे होण्डा कम्पनी द्वारा जगतम्बा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एनएच 15 दरबारी गांव के पास जैसलमेंर केम्पस में प्लेसमेन्ट केम्प आयोजित किया जायेगा। इस कम्पनी द्वारा आईटीआई उतीर्ण व परिणाम का इंतजार कर रहे प्रशिक्षार्थियों का चयन किया जायेगा। इस होण्डा कम्पनी में इलेक्ट्रिशियन, फीटर, डीजल मैकेनिक, टरनर, मशिनिश्, पेंटर, मोटर मैकेनिक, आॅटो मोबाइल, वेल्डर में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षर्थियों को मांग हैं ।


प्राचार्य लीलाराम ने बताया कि आज के समय के अनुसार हमारे आई.टी.ई में समय समय पर कई कंपनियों को बुलाकर प्रशिक्षार्थियों के लिए चयन के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जाता हैं इसी कडी में होडा द्वारा हमारे आई.टी.आई में आकर प्लेसमेन्ट केम्प का आयोजन किया जा रहा हैं सभी आई.टी.आई. उतीर्ण प्रशिक्षणार्थियो को सूचित किया जाता हैं कि  अपने सभी मूल दस्तावेजों जिसमें मूलनिवास जाति प्रमाण पत्र आई.टी.आई अंकतालिका प्रमाण पत्र दो पासपोर्ट साइज फोटों व बायोडेटा लेकर इस केम्प में भाग ले ।

सचिव रामेश्वर बोरावट ने बताया इस केम्प में जैसलमेर शिव बाड़मेर बालोतरा आदि से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियो को भी सूचित किया जाता हैं वे भी अपने को रोजगार पाने के लिए इस कैम्प में आकर अपने लिए रोजगार हेतु साक्षात्कार दे सकते हैं ।



No comments:

Post a Comment