Tuesday, 11 November 2014

नगरपरिषद आम चुनाव-2014 : अनुज्ञापत्रधारी शस्त्र पुलिस थानों में जमा कराएं

जैसलमेर  /  जिलें में नगरपालिका चनाव दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने , सभी वर्गो के मतदाताओं द्धारा अपने मताधिकार का प्रयोग भयमुक्त करनें तथा किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों को नियंत्रित करने , विभिन्न वर्गो , समुदायों , राजनैतिक दलों के व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की संभावनाओं को नियंत्रित करने की दृष्टि से कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट एन.एल. मीना ने एक आदेश जारी कर ऐसे शस्त्र अनुज्ञापत्रधारी जो न्यायालय के आदेश से जमानत पर रिहा हुए हों , आपराधिक प्रवृति में लिप्त हिस्ट्री शीटर्स एवं पूर्व में विशेष तौर पर चुनाव के दौरान दंगा , फसाद , बलवा आदि में लिप्त रहे एवं निरोधात्मक कार्यवाहीं में पाबंद व्यक्तियों को उनके अनुज्ञापत्र में दर्ज शस्त्रों को चुनाव कार्य संपन्न होने तक तत्काल प्रभाव से संबंधित अथवा निकटतम पुलिस थाने में जमा कराने के आदेश दिए है। आदेश की अवहेलना
पाए जाने पर अनुज्ञापत्रधारियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाहीं अमल में लाई जावेगी।

No comments:

Post a Comment