पुलिस के सामने नहीं आया पुरूष वैश्यावृति का मामला
जैसलमेर / महिला
वैश्यावृति के साथ ही जैसलमेर के सोनार दुर्ग व उसके आस-पास की
होटलों व सम सेन्डॅयूज में एक समुदाय विशेष के द्वारा पुरूष वैश्यावृति
करने के राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा लाडकुमारी जैन के बयान के बाद
जैसलमेर में सनसनी फैल गई है। जिसको जिला पुलिस अधीक्षक डां. राजीव पचार
ने
स्पष्ट कर दिया कि इस प्रकार की वैश्यावृति का पुलिस के सामने कभी मामला
नहीं आया है। अगर पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलती है तो वह ऐसे मामले
मे जरूर कार्यवाही करेंगी लेकिन बात लिव रिलेशनसीप की है, तो सुप्रीम कोर्ट
के द्वारा उसे स्वीकार किया है जिस पर कुछ कहना गलत होगा।डा. राजीव पचार ने पत्रकारो से बात करते हुए कहां कि महिला वैश्यावृति को लेकर तो मामले सामने आते रहते है लेकिन पुरूष वैश्यावृति को लेकर किसी भी प्रकार का मामला जैसलमेर थाने में दर्ज नहीं है। वही पुलिस के द्वारा होटलो व रेस्टोरेंटो पर ऐसे अवैध कारोबार को लेकर नकेल कसने के लिये भरसक प्रयास करती है तथा समय-समय पर होटलों व पर्यटन व्यवसाय से जुडे स्थानों पर निरीक्षण भी करती है।
गौरतलब है कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा लाड कुमारी जैन के दौरान अपने जैसलमेर दौरे का हवाला देते हुए वहां एक समुदाय के द्वारा विदेशी पर्यटकों के साथ पुरूष वैश्यावृति होने का बयान हाल ही के दिनों में दिया है।
No comments:
Post a Comment