Friday, 6 February 2015

जिले में सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण बनाए रखे - जिला कलक्टर


जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में विविध पहलुओं पर चर्चा

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के लिए सभी के सहयोग के प्रति जताया आभार

    
Diffusé par Adcash
जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने कहा कि जैसलमेर साम्प्रदायिक सदभाव एवं प्रेम व भाईचारे का माहोैल बना रहे इसके लिए सभी समुदायों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों ने पंचायती राज चुनाव के दौरान शांति बनाई रखी एवं जिला निर्वाचन को जो सहयोग दिया उसके लिए हार्दिक आभार जताया एवं शांति समिति के सदस्यों को भी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे भी शांति समिति के सदस्य सदेव सहयोग देते रहें।
    
जिला कलक्टर मीना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक मे यह निर्देश दिये। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा के साथ ही समिति के सदस्य गाजी खां कंधारी, भंवरलाल विश्नोई, भीमाराम कण्डेला, सुमार खां, पठान खां, चन्द्रप्रकाश व्यास उपस्थित थे। उन्होंने सदस्यों से कहा कि किसी समुदाय विशेष, धार्मिक स्थल अथवा शमशान भूमि संबंधित किसी प्रकार का कोई विवाद हो तो उसके संबंध में जिला प्रशासन को समय पर सूचित करें एवं इसके साथ ही वे भी समय रहते इस प्रकार के मामलो में समझाईश का पूरा जोर दे।
   
जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार ने सदस्यों से कहा कि साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने से संबंधित कोई घटना होती हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा चोरियों की रोकथाम के लिए पुख्ते प्रयास किए जा रहे है।
   
बैठक में समिति सदस्य गाजी खां कंधारी ने गडीसर प्रोल के बाहर जो वाहन खडे रहते है उनके लिए स्थान का चयन कर वहां खडे कराने की व्यवस्था कराने एवं यूनियन चौराहे पर जो चारे की ट्रके खडी रहती है उसको भी उचित स्थान पर खडी कराने की व्यवस्था करने की सलाह दी। समिति सदस्य भीमाराम कंडेला ने मोहनगढ में फिल्टर प्लाॅन का साफ करवा के पेयजल आपूर्ति सूचारू कराने की आवश्यकता जताई। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment