Friday, 6 February 2015

प्रमुख/प्रधान के चयन के लिए मतगणना को दृष्टिगत रखते हुए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त


Diffusé par Adcash
जैसलमेर / कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जैसलमेर एन.एल. मीना ने एक आदेश जारी कर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत आम चुनाव-2015 के लिए जिला परिषद के जिला प्रमुख एवं पंचायत समिति के प्रधान के चयन के लिए 7 फरवरी, शनिवार को होने वाली मतगणना के महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए मतगणना स्थल पर बेहतर ढंग से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

     
जिला कलक्टर मीना द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतगणना स्थल (जिला परिषद कार्यालय जैसलमेर एवं पंचायत समिति जैसलमेर) के लिए उपायुक्त उपनिवेशन जैसलमेर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के कर्तव्य एवं दायित्व का जिम्मा सौंपा गया है। इसी प्रकार मतगणना स्थल (पंचायत समिति सम मुख्यालय जैसलमेर) के लिए उप पंजीयक जैसलमेर तथा मतगणना स्थल (पंचायत समिति सांकडा मुख्यालय पोकरण) के लिए तहसीलदार भणियाणा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। Diffusé par Adcash   

No comments:

Post a Comment