Thursday, 5 February 2015

स्वाइन फ्लू के संदेहास्पद मरीजों को नहीं दी जा रही है ऑसेल्टामिविर दवा


Diffusé par Adcash
जैसलमेर / प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते रोगियों की तादाद को लेकर चिकित्सा विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए फ्लू के संदेहास्पद मरीजों को भी ऑसेल्टामिविर टेबलेट देने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति में यदि तेज सिरदर्द होने के साथ तेज बुखार, गले में दर्द नाक का ज्यादा बहने के लक्षण पाए जाते हैं तो ऐसे में विभाग बिना रिपोर्ट का इंतजार किए संदेहास्पद व्यक्ति को ऑसेल्टामिविर दवा दें। लेकिन जैसलमेर के सरकारी अस्पताल श्रीजवाहर चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी गंभीर नहीं हैं। इस प्रकार के रोगियों को निर्देशानुसार ऑसेल्टामिविर टेबलेट नहीं दी जा रही है । गौरतलब है कि प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू के चलते अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है,जिसपर चिकित्सा विभाग ने इसको गंभीरता से लेने के साथ बचाव को लेकर यह व्यवस्था की हैं।

क्या है ऑसेल्टामिविर दवा

यह दवा टेमीफ्लू का ही एक कंपोजीशन है। यह दवा बी श्रेणी के मरीज को दी जाती है। 75 एमजी की यह गोली तेज बुखार, सिरदर्द, नाक बहना आदि लक्षण पाए जाने पर बिना रिपोर्ट का इंतजार किए चिकित्सक की ओर से संदेहास्पद व्यक्ति को दी जा सकती है। Diffusé par Adcash



No comments:

Post a Comment