Thursday, 5 February 2015

लगातार, चौथी बार कांग्रेस का जिला प्रमुख !

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को मिला बहुमत,           जिला परिषद में 11 पर कांग्रेस व 3 पर सिमटी भाजपा


Diffusé par Adcash
जैसलमेर / जैसलमेर में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। जिला परिषद् के साथ-साथ तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है।

पंचायतीराज चुनावों में कई जगहों पर कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। जैसलमेर में कांग्रेस ने भाजपा का सूपड़ा साफ करके अपने नेतृत्व का मनोबल ऊंचा करने का काम किया है।
कांग्रेस ने जिला परिषद में भाजपा को मात देने के साथ ही तीन पंचायत समितियों पर भी कब्जा जमाया है।

गौरतलब है कि राज्य के नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल गिर गया था। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment