Thursday, 19 February 2015

राशि का समायोजन नहीं, कलक्टर ने जताई नाराजगी

जलग्रहण परियोजना में बकाया  समायोजन 19 मार्च तक अन्यथा प्रतिकूल कार्यवाही

Diffusé par Adcash
जैसलमेर / जिले में जलग्रहण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर एन.एल. मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कलक्टर ने, पूर्व में जलग्रहण परियोजना सीडीपी एवं डीडीपी के विभिन्न चरणों में जो बकाया दायित्व रह गए है, उनका समायोजन न होने पर नाराजगी जताई और विभागीय अधिकारियों व समिति प्रतिनिधियों को निर्देशित किया 19 मार्च तक बकाया राशि का समायोजन अनिवार्य रूप से करवा दे अन्यथा प्रतिकूल कार्यवाही भुगतने के लिए तैयार रहे।

अब विकास अधिकारी ग्राम सेवको व वाटरशेड परियोजना की कमेटियों के पदाधिकारियों को पाबंद कर बकाया दायित्व राशि का समायोजन करवावेंगे। कमेटी के सदस्य समय पर राशि का समायोजन नहीं करवाते है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। वन विभाग की भी बडी राशि समायोजन होनी बाकी है इसलिए वन विभाग के अधिकारियों को भी 19 मार्च तक अनिवार्य रूप से बकाया दायित्व राशि का समायोजन कराने के निर्देश दिए गए।  बैठक में आईडब्ल्यूएमपी में स्वीकृत परियोजनाओं की चर्चा एवं स्वयं सहायता समूहो का गठन करने पर भी विशेष जोर दिया । अधिशाषी अभियंता जलग्रहण परियोजना विश्नोई को वाटरशेड के प्रोजेक्ट में पीआईए संस्थाएं के कार्य में प्रगति लाने, कार्यों की प्रभावी माॅनिटरिंग करने के साथ ही अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करवाकर जो कमेटियां गठित की जानी है उसका पूरी पारदर्षिता के साथ कमेटियों का गठन करावें।


मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल ने महानरेगा में आधार सीडी को अपडेट करने के निर्देष दिए। अधिशाषी अभियंता आईडब्ल्यूएमपी भागीरथ विश्नोई ने बैठक में जलग्रहण परियोजनाओं की पंचायत समितिवार बकाया दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी वहीं वन विभाग के बकाया दायित्वों के बारे में भी अवगत कराया। जलग्रहण परियोजनाओं में वर्तमान में चल रहे कार्यों की प्रगति की भी विस्तार से जानकारी दी । बैठक में विकास अधिकारी पंचायत समिति सम लादूराम विश्नोई, सांकडा टीकमाराम चौधरी, अधिशाषी अभियंता वाटरशेड गंगासिंह, उपवनसंरक्षक मुकुट बिहारी माथुर, सहायक वन संरक्षक बृजमोहन गुप्ता के साथ ही जलग्रहण परियोजना के सहायक अभियंता उपस्थित थे।  
Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment