रबी फसल के लिए 20 फरवरी से 18 मार्च तक तीन समूहों में चलाया जाएगा
अधीक्षण अभियंता ने सिंचाई के लिए चक्रीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इन्दिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी 620 पर 20 फरवरी सायं 6 बजे से 1 मार्च प्रातः 6 बजे तक प्रथम अ समूह, द्वितीय ब समूह एवं तृतीय स समूह में फसल सिंचाई के लिए नहरों में पानी चलाया जाएगा। इसी प्रकार 1 मार्च प्रातः 6 बजे से 9 मार्च सायं 6 बजे तक प्रथम ब समूह, द्वितीय स समूह एवं तृतीय अ समूह में तथा 9 मार्च सायं 6 बजे से 18 मार्च प्रातः 6 बजे तक प्रथम स समूह, द्वितीय अ समूह तथा तृतीय ब समूह की नहरों में पानी सिंचाई के लिए चलाया जाएगा।
समूह अ में शहीद बीरबल शाखा भाग प्रथम, आसूतार वितरिका, बाबा रामदेवजी उपषाखा की सीधी माईनरें बुर्जी 0 से 302, राबलाउ वितरिका, भुवाना वितरिका, धनाना, लूणार, गुंजनगढ, करडा, नवा तला व मीर का तार वितरिका नहरें है। जिसमें पानी चलाया जाएगा। इसी प्रकार समूह ब में सुल्ताना वितरिका, साधा वितरिका प्रणाली भाग द्वितीय, सागरमल गोपा शाखा बुर्जी 47.650 से बुर्जी 133 तक, सागरमल गोपा शाखा की बुर्जी 0 से 47.650 तक की सीधी माइनरें, सागरमल गोपा शाखा के लोसेज, तनोट, मण्डाउ, मोहनगढ वितरिका व मोहनगढ माईनर है। जिसमें चक्रीय कार्यक्रम के अनुसार सिंचाई के लिए पानी चलेगा। इसी प्रकार समूह स में घंटियाली वितरिका, मिठडिया माइनर, रेहरूण्ड वितरिका, स्वामीका माईनर, छू माईनर, शहीद बीरबल शाखा भाग द्वितीय, साधा वितरिका प्रणाली भाग प्रथम व सागरमल गोपा शाखा बुर्जी 133 से 190 तक है। इसमें भी सिंचाई चक्रीय कार्यक्रम के अनुसार पानी चलेगा।
No comments:
Post a Comment