जैसलमेर / 194वीं वाहिनी ने अपने वाहिनी मुख्यालय डाबला, जैसलमेर (द0) में अपना रजत् जयंती समारोह मनाया। समारोह में वाहिनी मुख्यालय डाबला में उपस्थित सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, व जवानों एवं परिवार के सभी महिलाओं तथा बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान जवान एवं महिलाओं तथा बच्चों के लिए वाहिनी के जवानों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जवानों द्वारा प्रस्तुत किये गये सभी रंगारंग कार्यक्रम का उपस्थित सभी आगंतुकों ने खूब लुफ्त उठाया। सीमा सुरक्षा बल समारोह का शुभारंभ मुकेश चौहान वाहिनी समादेष्टा ने केक काट कर किया। समारोह के मुख्य अतिथि बी.एस.राजपुरोहित उपमहानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर (द0) ने उपस्थित सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, जवानों एवं परिवार के सभी महिलाओं तथा बच्चों को रजत् जयंती की मुबारक बाद दी।
194वीं वाहिनी का गठन 01 मार्च 1990 को पंजाब प्रांत के जालंधर मे नेमीचंद शर्मा, समादेष्टा महोदय के प्रभावी एवं कुशल नेतृत्व में हुआ था। इन 25 वर्षों में वाहिनी को आवश्यकतानुसार बल मुख्यालय द्वारा देश के पूर्वी एवं उत्तरी सीमाओं में तैनात किया गया। इन 25 वर्षों में वाहिनी ने कई उत्कृष्ट कार्य किये जिसे बल मुख्यालय द्वारा समय समय पर सराहा गया। इन 25 वर्षों में वाहिनी ने 04 करोड़ रूपये से अधिक का सामान पकड़ा, कई तस्करों को मार गिराया, 48 भारतीय और 29 बांग्लादेषियों को गिरफ्तार किया, 73 खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया तथा 09 को आत्मसमर्पण भी करवाया। इन 25 वर्षों में वाहिनी के सर्वप्रथम समादेश्टाश्रीनेमी चंदषर्मा, श्रीप्रमोद कुमार सहायक कमांडेन्ट, निरीक्षक फतेह खान एवं अन्य 10 साथियों ने अपने प्राण देष के लिए न्यौछावर कर दिये। वाहिनी के बहादुरों को उनकी स्मरणीय सेवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा 03 राष्ट्रपति वीरता पदक, 08 वीरता पुलिस पदक तथा 29 महानिदेषक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
अंत में रजत् जयंती के उपलक्ष्य में पिछले एक माह से कराई जा रही प्रतियोगिताओं में वाहिनी की सभी कंपनियों को अंकों के आधार पर मुख्य अतिथिश्री बी.एस.राजपुरोहित उपमहानिरीक्षक, सीमासुरक्षा बल, जैसलमेर (द0) ने प्रथम एवं द्वितीय कंपनी को ट्राॅफीभेंट की। प्रथम ट्राॅफी श्री राजसिंह सहायक कमांडेन्ट, जी0 कंपनी और द्वितीय ट्राॅफी श्री हरभजन सिंह, सहायक कमांडेन्ट,बी0 कंपनी ने ग्रहण की। मुख्य अतिथि महोदय ने विजेता कंपनी के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment