![]() |
| जिला महिला समिति की बैठक में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल एवं अन्य अधिकारी चर्चा करते हुए |
जिला महिला समिति की बैठक में विविध पहलुओं पर हुई चर्चा
जैसलमेर / जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा कि आगामी अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए महिला समिति द्वारा प्रभावी कार्यवाहीं सुनिष्चित करनी है। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया पर बाल विवाह न हो इसके लिए भी ग्रामीण स्तर तक इसके बारे में सघन प्रचार-प्रसार भी करावें।जिला प्रमुख मेघवाल ने जिला महिला सहायता समिति की बैठक में यह उद्गार व्यक्त किए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा, उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास शोभा चारण, कार्यक्रम अधिकारी प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की सलाहकार श्रीमती ललिता छंगाणी, संगीता गोस्वामी, पुलिस के प्रतिनिधि दिनेष चैधरी, उन्मूल के पंकज केवलिया उपस्थित थे।
जिला प्रमुख मेघवाल ने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देष दिए कि वे महिला अत्याचार के मामलों में प्रभावी ढंग से कार्यवाहीं कराने में पूरी मदद करें। उन्होंने बालिका षिक्षा के लिए भी अलख जगाने पर जोर दिया एवं इसके संबंध में जो भी संस्था कार्य कर रही है उसको भी गांव स्तर तक इसकी अलख जगानी है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा ने बैठक में महिला पीडिताओं को रात्रि ठहराव के लिए जिले में नारी निकेतन, बालिका छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की आवष्यकता जताई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल ने महिला सुरक्षा केन्द्र पर आने वाली पीडित महिलाओं को समय पर आर्थिक सुविधा के लिए निदेषालय से नियमावली प्राप्त करने के निर्देष दिए ताकि पीडिताओं को जल्द ही राहत उपलब्ध कराई जा सके।
बैठक में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की सलाहकार श्रीमती ललिता छंगाणी एवं संगीता गोस्वामी ने केन्द्र पर आये परिवादों की जानकारी दी। पुलिस विभाग के प्रतिनिधि दिनेष चैधरी ने महिला अत्याचार निवारण रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने गत बैठक की कार्यवाहीं का पठन किया एवं पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में उरमूल प्रतिनिधि पंकज केवलिया ने संस्था द्वारा जिले में बाल विवाह रोकने के लिए किये जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की। बैठक में जिले में उरमूल संस्थान द्वारा चलाये जा रहे महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की सेवाओं को जारी रखने के लिए वर्ष 2015-16 के लिये समिति ने सर्वसहमति से एक वर्ष के लिये अभिषंषा की है। बैठक के अन्त में उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग, शोभा चारण ने सबका आभार व्यक्त किया।
![]() |
| जिला महिला समिति की बैठक में जिला प्रमुख अंजना मेघवाल एवं अन्य अधिकारी चर्चा करते हुए |


No comments:
Post a Comment