Friday, 10 April 2015

सामाजिक अंकेक्षण पंचायतों की निकाली लाॅटरी

जैसलमेर / सामाजिक अंकेक्षण अभियान के अंतर्गत वर्ष 2014-15 के लिए महानरेगा, इन्दिरा आवास, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना के सामाजिक अंकेक्षण के लिए जिला कलक्टर एन.एल. मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टैªट सभाकक्ष में तीनो पंचायत समितियों के ग्राम पंचायतों की लाॅटरी निकाल कर दो-दो ग्राम पंचायतों का लाॅटरी से सामाजिक अंकेक्षण के लिए चयन किया गया।

जिला कलक्टर मीना ने पंचायत समिति सांकडा के ग्राम पंचायतों की लाॅटरी निकाली जिसमें ग्राम पंचायत लौहारकी एवं रातडिया का सामाजिक अंकेक्षण के लिए चयन हुआ है। इसी प्रकार स्वयंसेवी संस्था के आमसिंह राजपुरोहित ने पंचायत समिति जैसलमेर व सम के लिए लाॅटरी निकाली जिसमें पंचायत समिति जैसलमेर में ग्राम पंचायत नेहडाई व अजासर तथा पंचायत समिति सम में बैरसियाला व डेढा का सामाजिक अंकेक्षण के लिए चयन हुआ है।

इस लाॅटरी कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेवसिंह उज्जवल, लेखाधिकारी सुषील भाटिया, शुभकरण रतनू, सहायक अभियंता फकीरचंद के साथ ही तीनो समितियों के प्रतिनिधि एवं महानरेगा के कार्मिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment