Sunday, 15 March 2015

ठप्प हुई ग्रामीण डाक सेवा

कईयों के कॉल लेटर नहीं आए तो, कईयों की नौकरी के आदेश


जैसलमेर / ग्रामीण डाक सेवकों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर हुआ है। ग्रामीण इलाकों में डाक वितरण का काम पूरी तरह ठप है। तीन दिन में ही डाक घरों में 30 हजार से ज्यादा चि_ियां अटक गई हैं। मॉनीऑर्डर व कॉल लेटर नहीं मिलने से ग्रामीण व युवकों की दिक्कत बढ़ गई है।

जिले में 125 ग्रामीण डाकघर हैं। इनके 200 डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सामान्य दिनों में डाकघर से रोज औसतन 200 से 300 तक चि_ियां, 10 से 20 मनीऑर्डर बंटते हैं। हड़ताल के कारण हड़ताल के तीन दिन से ये नहीं बंट पा रही हैं। इनमें सामान्य पत्रों के अलावा, समाचार पत्र, बैंक-एलआईसी व सरकारी विभागों के पत्र, विवाह की पत्रिकाएं, नौकरियों के कॉल लेटर, सेवानिवृत कर्मचारियों सहित अन्य पेंशन और मनरेगा की राशि के मनीऑर्डर शामिल हैं। मनीऑर्डर की राशि लाखों में है।

नहीं आया कॉल लेटर

हड़ताल के कारण कई युवाओं को नौकरियों के कॉल लेटर ही नहीं मिल पा रहे हैं। रामगढ़ के मनोज बिस्सा ने बताया उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन किया है। इसका इंटरव्यू 20 मार्च को होना है। कंपनी से बताया गया कि उनका कॉल लेटर डाक द्वारा भेजा जा चुका है लेकिन यह उन्हें अब तक नहीं मिला। कंपनी के अनुसार इंटरव्यू में कॉल लेटर लेकर पहुंचना है।

आधार कार्ड के लिए भटक रहे ग्रामीण

झिंनझियाली निवासी नाथूसिंह भाटी के अनुसार डाककर्मियों की हड़ताल के कारण उन्हें आधार कार्ड नहीं मिल पा रहा है। इंटरनेट पर आधार कार्ड का स्टेटस चैक किया तो कार्ड रिलीज होना बताया गया। 1. 2. 3. 8. 9. 10. 11. 12. 13. 18. 19. 20.

No comments:

Post a Comment