Monday, 10 November 2014

सोमवार को 34 अभ्यर्थियों द्धारा 55 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए


नगरपालिका आम चुनाव-2014

सोमवार को 34 अभ्यर्थियों द्धारा 55 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए

     
जैसलमेर /  नगपरिषद जैसलमेर के आम चुनाव - 2014 के लिए सोमवार , 10 नवंबर को 34 अभ्यर्थियों द्धारा 55 नाम निर्देश पत्र रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) जैसलमेर डाॅ. जी.आर. वैष्णव के समक्ष प्रस्तुत किए गए है।
   
रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. वैष्णव ने बताया कि सोमवार को वार्ड संख्या 4 (सामान्य) से दो अभ्यर्थियों द्धारा चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है इसमें कमलसिंह ने भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय तथा नटवरलाल व्यास ने भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 5 (सामान्य महिला) से देवकी देवी ने दो नाम निर्देशन पत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में , वार्ड संख्या 6 (अन्य पिछडा वर्ग महिला) से तीन प्रत्याशियों द्धारा 7 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है इसमें प्रेमलता ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं निर्दलीय से , रामकंवर ने निर्दलीय एवं इण्डियन नेशनल कांग्रेस से एवं शांति ने भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए है।
   
इसी प्रकार वार्ड संख्या 7 (सामान्य) से दिलीप कुमार ने 2 भाजपा व एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में , वार्ड संख्या 9 (सामान्य) से दो प्रत्याशियों द्धारा चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है इसमें हरिश प्रसाद बिस्सा ने एक निर्दलीय व एक भाजपा प्रत्याशी के रूप में तथा रमेश कुमार बिस्सा ने एक भाजपा व एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 10 (सामान्य महिला) से मंजू ने दो नाम निर्देशन पत्र भाजपा प्रत्याशी के रूप में , वार्ड संख्या 11 (अनुसूचित जाति सामान्य) से जेठमल जीनगर ने एक भाजपा व एक निर्दलीय तथा रमेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) जैसलमेर के समक्ष प्रस्तुत किया है।
   
डाॅ. वैष्णव ने बताया कि वार्ड संख्या 12 (सामान्य) से तीन प्रत्याशियों द्धारा पांच नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है  इसमें आनंद कुमार ने एक इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं एक निर्दलीय , नरेन्द्र कुमार ने एक निर्दलीय व एक भाजपा तथा चंद्रप्रकाश ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। वार्ड संख्या 14  (अनुसूचित जाति सामान्य) से दो प्रत्याशियों ने तीन नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए है इसमें तेजाराम ने एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं एक निर्दलीय तथा अगरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में , वार्ड संख्या 16 (सामान्य) से भरत कुमार ने निर्दलीय , वार्ड संख्या 17 (सामान्य) से अरविन्द कुमार ने एक इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देषशन पत्र प्रस्तुत किया है।
   
इसी प्रकार वार्ड संख्या 18 (सामान्य) से नरेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी , वार्ड संख्या 21 (सामान्य महिला) से रीमा ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस , वार्ड संख्या 22 (सामान्य) से गजेन्द्र कुमार पालीवाल ने एक भाजपा व एक निर्दलीय प्रत्याशी , वार्ड संख्या 23 (अन्य पिछडा वर्ग सामान्य) से भैरवपाल सिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस , वार्ड संख्या 25 (सामान्य) से प्रदीप ने भारतीय जनता पार्टी , वार्ड संख्या 26 (अनुसूचित जाति महिला) से भंवरी ने भाजपा , वार्ड संख्या 27 (सामान्य) से खेरून ने एक इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है।
   
इसी प्रकार वार्ड संख्या 28 (अन्य पिछडा वर्ग सामान्य) से ओम प्रकाश ने भाजपा , वार्ड संख्या 30 (अनुसूचित जनजाति सामान्य) से दादु राम एवं राजेश  राम ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक-एक नाम निर्देशन पत्र , वार्ड संख्या 31 (अनुसूचित जनजाति महिला) से पदमों ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस , वार्ड संख्या 33 (सामान्य) से पर्वत सिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 34 से तीन प्रत्याशियों द्धारा पांच नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए है इसमें भवानीसिंह ने भाजपा , गजेेन्द्र सिंह चौहान ने एक भाजपा व एक निर्दलीय , फिरोज खां ने दो नाम निर्देशन पत्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए है।
   
रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. वैष्णव ने बताया कि अब तक 36 प्रत्याशियों द्धारा 58 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके है।

No comments:

Post a Comment