शिक्षा बोर्ड ने तैयार करवाई तीन किताबें, कॅरियर गाइडेंस में मिलेगी मदद
एसआईईआरटी उदयपुर के सहायक प्रभारी अशरफ पठान के अनुसार विद्यार्थियों को कक्षा में ही कॅरियर गाइडेंस मिलेगी। इसके लिए उन्हें कही जाना नहीं पड़ेगा। उनके अनुसार सामग्री तैयारी करवाकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दी है। बोर्ड इन बुक्स को प्रिंट करवाकर स्कूलों को वितरित करेगा।
10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण के बाद कॅरियर बनाना चाहता है उसे इस बुक्स में राज्य एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में होने वाली भर्ती की जानकारी मिलेगी। कौनसे पद के लिए क्या योग्यता और कैसे तैयारी करनी होगी। देश भर के उच्च स्तरीय संस्थान और उनमें होने वाले कोर्सेज के बारे में जानकारी दी गई है। संस्थान का पता तथा ई-मेल आईडी नम्बर भी है। इस बुक्स का पूरा नाम प्राइवेट सेक्टर एम्प्लायमेंट अपॉर्च्युनिटी है। जिसमें विभिन्न प्राइवेट कम्पनीज और उनमें पदों की योग्यता तथा तैयारी का पाठ पढ़ाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment