Monday, 29 December 2014

झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ कार्यवाहीं व मरीजो से कुशल व्यवहार करने की हिदायत


जैसलमेर /  जिला कलक्टर मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे खाद्य निरीक्षक के माध्यम से झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ आगामी बैठक से पूर्व अभियान चलाकर उनके धर पकड की कार्यवाहीं कर उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करावें।
   
डाॅक्टर मरीजो के साथ मधुर एवं कुशल व्यवहार

उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी श्रीजवाहिर चिकित्सालय डाॅ. खीची को निर्देश दिए कि वे चिकित्सको को पाबन्द करे कि उनका व्यवहार मरीजों के साथ मधुर रहें एवं उन्हें अच्छी तरह से उपचार करने की कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि जिस चिकित्सक के कारण किसी भी प्रकार का माहौल खराब हुआ तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
Diffusé par Adcash
कीटनाशक स्प्रें करवाएं

जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि जैसलमेर शहर में जहां डेंगू बुखार एवं स्वाइन फ्लू के रोगी पाएं गए है उन पाडों में कीटनाषक स्प्रे तत्काल ही कराने के निर्देश दिए। वहीं एन्टी लार्वा की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि श्री जवाहिर चिकित्सालय में डेंगू की जांच की व्यवस्था चालू कर दी गई है। जिला कलक्टर ने चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किए जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में डाॅक्टर्स एवं दवाईयों की उपलब्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
   
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

No comments:

Post a Comment