Saturday, 27 December 2014

राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा द्वारा स्वागत समारोह एवं कार्यकारिणी का गठन

Diffusé par Adcash

समाज में युवकों को स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों को दिखाया

 

जैसलमेर / राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में समाज के वरिष्ठ बन्धुओं एवं प्रतिभाओं का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि राजेश दम्बीवाल (प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) ने समाज के भीतर व्याप्त कुरोतियों को मिटाने का आहवान किया एवं समाज की राजनैतिक क्षैत्र में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
   
पीजीडीएवी काॅलेज (दिली विश्वविद्वालय) के छात्रसंघ अध्यक्ष भवानी शंकर कुमावत ने महाविद्वालय विश्वविद्वालय स्तर पर समाज के छात्रों कों छात्र संगठनों से जुड़ने व एकजुट होकर कार्यकरने की अपील की। वहीं विशिष्ठ अतिथि चम्पालाल प्रजापत (मीडीया प्रभारी प्रदेशाध्ष्क्ष) ने महासभा का शैक्षणिक गोद कार्यक्रम के तहत राजस्थान के प्रत्येक जिले के दो टापर विद्यार्थियों को महासभा द्वारा गोद लेकर शिक्षा दिलवाने  की बात कही। एवंम समाज में युवाओं को ज्यादासे ज्यादा संख्या में शिक्षा के क्षैत्र में बढ़ने की बात पर जोर दिया।
   
स्थानीय निवासी मगलाराम मंगल ने भारतीय युवाओं के आदर्श विवेकान्नद को बताया उन्होने कहा कि समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लेकिन प्रतिभाओं को आगे लाने वाले सारथी की जरूरत है। इस अवसर पर श्री श्री याड़े सेवा संस्थान बाड़मेर के जिलाध्यक्ष नरपत रोपीया, गौतम रोपीया, स्थानीय निवासी जेठाराम पौड़ सुरनाराम, नीराराम, कोजराज बोरावट इत्यादि मंचासीन थे।


No comments:

Post a Comment