संयुक्त निदेशक ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार तहसील भणियाणा में 2 व 3 जनवरी को ग्राम पंचायत इन्द्रानगर में, 4 जनवरी को गांव स्वामी जी की ढाणी, हेमसागर, कराडा, फुलासर, कजोई, जेतपुरा में, 5 जनवरी को गांव पन्नासर, शक्तिफौजदार, दूधली की ढाणी, सोढासर, मेगरिखसर में तथा 6 जनवरी को गांव रातडिया, हिन्दू जीनगर, रातीयानाडा, बागथल, हापलीनगर, सांकडिया, षिवनाथसिंह नगर, मूलासर, भगवानपुरा में पशुओ के उपचार के लिए कैंप लगेगा।
इसी प्रकार तहसील पोकरण में 2 व 3 जनवरी को ग्राम पंचायत चौक में, 4 जनवरी को गांव डिडाणिया, मोराणी, केरावा, प्रोहितसर, सतासर में, 5 जनवरी को गांव शक्तिनगर, बारमसर, तनोटराय नगर, भवानीपुरा, जम्भेश्वर नगर, अहमद नगर में तथा 6 जनवरी को गांव छांयण, गोविन्दपुरा में पशुओ के उपचार के लिए कैंप लगेगा। इसी प्रकार तहसील जैसलमेर में 2 व 3 जनवरी को गांव खुईयाला, सियाम्बर, तिबनसर में, 4 जनवरी को ग्राम पंचायत नेतसी के गांव नेतसी, लोंगेवाला, नवलसिंह का गांव, कालीभर, हिंगोलवाला, केलोवाला, हांसुवा, एकलपार, डबलापार, हेमा में, 5 व 6 जनवरी को गांव म्याजलार में तथा 7 जनवरी को गांव बैरसियाला, खारिया में बीमार पशुओ के उपचार के लिए शिविर लगेंगे।
इसी प्रकार जैसलमेर में 1 जनवरी को गांव काठोडी में, 2 व 3 जनवरी को गांव देवा में, 5 व 6 जनवरी को गांव शोभ में, 7 व 8 जनवरी को गांव लाणेला में, 10 जनवरी को गांव देवा में, 11 व 12 जनवरी को गांव बोहा में, 13 जनवरी को गांव शोभ में तथा 15 जनवरी को गांव लाणेला में पशुधन आरोग्य चल इकाई बीमार पशुओं के उपचार के लिए कैंप लगाएगी।
No comments:
Post a Comment