फाइनल मैच में बीआर संस को 5 विकेट से हराया
जैसलमेर / इंदिरा इंडोर स्टेडियम के क्रिकेट मैदान में चल रही स्व. नखतीबाई स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीआर संस व एफसीसी दिल्ली के बीच खेला गया। बीआर संस ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 163 रन बनाए। सरफराज ने 37, सचिन ने 36 तथा सुदर्शन ने 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीसी की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनिल ने 54 तथा हर्ष ने 51 रन बनाए।
प्रतियोगिता का समापन समारोह क्रिकेट मैदान में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति कविता खत्री तथा अध्यक्षता आरसीए के उपाध्यक्ष विमल कुमार ने की। विशिष्ठ अतिथि के रुप में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल सोनी व प्रेमप्रकाश व्यास उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति खत्री ने कहा कि खेल में हार से निराश नहीं होना चाहिए। हार व जीत खेल के ही दो पहलू है। उन्होंने हारने वाली टीम का मनोबल बढ़ाते हुए जीत के लिए अधिक प्रयास करने की बात कही। आरसीए उपाध्यक्ष विमल कुमार ने कहा कि इस तरह की मैत्री प्रतियोगिताओं से दिल्ली व जैसलमेर के बीच खेल संबंध प्रगाठ होंगे। उन्होंने खिलाडियों से मन लगाकर खेलने तथा हार जीत की चिंता छोड़ने की बात कही। कार्यक्रम को प्रेम प्रकाश व्यास व कृष्णगोपाल सोनी ने भी संबोधित किया।
No comments:
Post a Comment