गहलोत ने गुरूवार को कहा कि राज्य में किसानों को न तो ग्वार, कपास नरमा और धान के उचित दाम मिल पा रहे है और न ही समय पर यूरिया खाद उपलब्ध हो रहा है। ऎसी स्थिति में किसान बर्बाद हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहला अवसर है जब किसानों को अपनी इन फसलों का लागत मूल्य भी नही मिल पा रहा है लेकिन सरकार खरीददारी नहीं कर रही है लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार देखने में आया है कि सरकार किसानों के लिए यूरिया का पर्याप्त भंडारण नही करवा पाई। परिणामस्वरूप रात में यूरिया लेकर आए ट्रकों से खाद कालाबाजारी में बिक रहा है और दिन में आने वाले यूरिया को पुलिस की निगरानी में बांटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालात इतने खतरनाक हो गए हैं कि परेशान किसान रास्ता रोकने को मजबूर हो गए और कई जगह पुलिस के साथ लाठी भाटा जंग की नौबत आ रही है।
No comments:
Post a Comment