Monday, 26 January 2015

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव - 2015 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर जिला कलक्टर मीना एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. पचार ने जताया आभार


जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल. मीना एवं जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. राजीव पचार ने जिले में दो चरणो में आयोजित हुए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2015 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधियों, मतदाताओं का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने चुनाव में कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, मतदान अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों, जोनल मजिस्टेªट एवं एरिया मजिस्टेªट तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कार्मिकों के साथ ही चुनाव के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार के लिए इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिण्ट मीडिया का भी हार्दिक आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से पंचायतीराज चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए है।

No comments:

Post a Comment