Sunday, 25 January 2015

अन्तिम चरण में जिले की 33 ग्राम पंचायतो में ये सरपंच विजयी रहें


जैसलमेर / पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2015 के अन्तिम चरण में 33 ग्राम पंचायतों में शनिवार को पंच/सरपंच के चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में जिले की तीनो पंचायत समितियों के सरपंचो के चुनाव में 33 ग्राम पंचायतो में ये सरपंच विजयी रहे है।
   
पंचायत समिति जैसलमेर में ये सरपंच चुने गए
   
जिला निर्वाचन अधिकारी एन.एल. मीना ने बताया कि पंचायत समिति जैसलमेर की 13 ग्राम पंचायतो में सरपंच के चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत जवाहरनगर में श्रीमती पुष्पा 929 मतो से सरपंच पद के लिए विजयी हुए है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत देवा में सुश्री ललिता 21 मतो से, पारेवर में श्रीमती भागा 76 मतो से, मोकला में श्रीमती प्रेमकंवर 90 मतो से, बरमसर में कुसुमकंवर 450 मतो से, बडोडा गांव में प्रेमाराम 80 मतो से, डाबला में रमेश कुमार 340 मतो से, कीता में तनेराव सिंह 93 मतो से, छत्रैल में श्रीमती जामा 119 मतो से, अमरसागर में लता 50 मतो से, बडाबाग में चेतनाराम 188 मतो से, भू में श्रीमती हनीफा 378 मतो से तथा पिथला में हुकमसिंह 59 मतो से सरपंच पद के लिए विजयी रहे है। उन्होंने बताया कि समिति जैसलमेर में ग्राम पंचायत बासनपीर जूनी की श्रीमती खेतुदेवी तथा रूपसी के ओमसिंह सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।
   
पंचायत समिति सम में ये सरपंच चुने गए
   
जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने बताया कि पंचायत समिति सम की 13 ग्राम पंचायतों में सरपंच के चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत नरसिंगो की ढाणी में आईदान राम 193 मतो से, कोटडी में श्रीमती पप्पू 107 मतो से, खुहडी में बादलगिरी 949 मतो से, सिपला में श्रीमती आषाकंवर 71 मतो से, सलखा में श्रीमती संगीता 19 मतो से, डेढा में करमाली खां 188 मतो से, कनोई में चतुर्भुज 192 मतो से, रामा में मोहनदान 112 मतो से, सितोडाई में श्रीमती सकीना 22 मतो से, सियाम्बर में ओमप्रकाष 450 मतो से, सोनू में श्रीमती योगिताकंवर 200 मतो से, पूनमनगर में श्रीमती राजबाला 411 मतो से तथा तनोट में अषोक कुमार 150 मतो से सरपंच पद के लिए विजयी हुए है। उन्होंने बताया कि समिति सम में ग्राम पंचायत चेलक की श्रीमती धर्मकंवर तथा नेतसी की श्रीमती पप्पू देवी सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है।
   
पंचायत समिति सांकडा में ये सरपंच चुने गए
   
जिला निर्वाचन अधिकारी मीना ने बताया कि पंचातय समिति सांकडा की 7 ग्राम पंचायतो में सरपंच के चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत लौहारकी में रामलाल बिश्नोई 70 मतो से, छायण में श्रीमती नरपता देवी 945 मतो से, सादा में भंवरसिंह 30 मतो से, लाठी में श्रीमती ललिता 159 मतो से, सांकडा में किशनसिंह 539 मतो से, माधोपुरा में दलाराम 51 मतो से तथा धौलासर में सालूराम 174 मतो से मतो से सरपंच पद के लिए विजयी हुए है। उन्होंने बताया कि समिति सांकडा में ग्राम पंचायत नेडान के भैरूसिंह, भैंसडा के केवलराम तथा सुभाषनगर के जितेन्द्र कुमार सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।  

No comments:

Post a Comment