Tuesday, 20 January 2015

पंचायत समिति जैसलमेर में 92.17 प्रतिशत हुआ मतदान


ग्राम पंचायत काठोडी में सबसे ज्यादा 97.73 प्रतिशत मतदान हुआ


       
जैसलमेर / जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) एन.एल. मीना ने बताया कि पंचायत समिति जैसलमेर के ग्राम पंचायत खींवसर में कुल 1153 मतदाताओं में से 1106 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार खींवसर में 95.95 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खींया में 1636 मतदाताओं में से 1497 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया इस प्रकार यहां 91.49 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत धायसर में 2540 मतदाताओं में से 2281 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया इस प्रकार यहां 89.80 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत नेहडाई में 1550 मतदाताओं में से 1324 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया यहां 85.41 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत सुल्ताना में 2348 मतदाताओं में से 2188 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया यहां 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत बोहा में 1137 मतदाताओं में से 1093 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया यहां 96.13 प्रतिशत मतदान हुआ तथा ग्राम पंचायत काठोडी में कुल 1149 मतदाताओं में से 1123 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया यहां 97.73 प्रतिशत मतदान हुआ। इस प्रकार पंचायत समिति क्षेत्र में इन पंचायतो में कुल 11 हजार 513 मतदाताओं में से 10 हजार 612 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। समिति क्षेत्र में इन पंचायतो में हुए द्वितीय चरण में मतदान के दिवस कुल 92.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

No comments:

Post a Comment