Friday, 23 January 2015

शहीद पूनम सिंह स्टेडियम जैसलमेर में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह


गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी सोमवार को, विविध कार्यक्रमों का आयोजन


   
जैसलमेर / स्वर्ण नगरी जैसलमेर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी, सोमवार को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सोमवार को प्रातः 7 से 8 बजे तक विद्यालयों के छात्र - छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी।
   
अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया जायेगा और परेड का निरीक्षण किया जायेगा। इसके साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन किया जायेगा। समारोह में नगर में स्थित 30 विद्यालयों के लगभग 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत किया जायेगा। इसी प्रकार बालचरों एवं गल्र्स गाइड द्वारा पिरामिड निर्माण का प्रदर्शन प्रस्तुत किया जायेगा।
   
समारोह में उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किये जायेगे वही श्रीमती किशनी देवी मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। समारोह के दौरान सांस्कृति झांकियों की भी प्रस्तुति होगी। गणतंत्र दिवस समारोह की कडी में सोमवार को दोपहर 2 बजे पुलिस लाईन में जिला प्रषासन बनाम नगरपरिषद के मध्य बाॅलीबाल का मैच होगा। इसी प्रकार सायं 6.30 बजे शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे।

No comments:

Post a Comment