![]() |
| जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि देते पदाधिकारी |
जैसलमेर / जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रावताराम पंवार ने की। उन्होंने कहा कि गांधी ने मानवाधिकार आंदोलन को संगठनात्मक ढांचा दिलाया तथा जनता को एकजुट कर अत्याचारी ताकतों को निर्भिक होकर सामना किया। जिला प्रवक्ता एव कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली, मुख्य संगठक खटन खां, मनोहरसिंह एडवोकेट, शेराराम भील, मानसिहं देवड़ा, जेनाराम सत्याग्रही, जितेन्द्र केवलिया, देवेन्द्र परिहार, कन्हैयालाल आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी अतीत नहीं भविष्य भी हैं। गांधीजी ने लोगों को अपने अधिकारों के बारे में सोचने को प्रेरित किया। इससे देश के युवा, नौ जवान, महिला बुजुर्गों में देश प्रेम की भावना बनी रही।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एव कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली ने किया। शहीद दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उनकी तस्वीर पर पुष्प चढाकर दौ मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, श्रद्घांजलि दी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पी0सी0सी0 सदस्य एवं पूर्व विधायक मुल्तानाराम बारूपाल नेे अपने सम्बोधन में बताया कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा का नारा लगाकर भारत देश को अंग्रेजो से आजाद कराया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा भारत देश आजादी में अहम भूमिका रही उनके द्वारा अहिंसा के पथ पर चलकर अंग्रेंजो को भगाकर भारत देश को आजाद कराया बापू और शास्त्री की भारत जनता हमेशा याद रखेगी। युवा नेता अमरदीन फकीर ने बताया कि महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी में कई संघर्ष किये जिसे आज भारत देश दूसरे देशों से स्वतंन्त्र है । इस अवसर पर पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान मूलाराम चौधरी ने भी बापू की जीवनी पर प्रकाश डाला ।

No comments:
Post a Comment