शहीद पूनम सिंह स्टेडियम जैसलमेर में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह
अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में प्रातः 9ः05 बजे मुख्य अतिथि जिला कलक्टर एन.एल मीना द्वारा शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया जायेगा और परेड का निरीक्षण किया जायेगा। इसके साथ ही अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन किया जायेगा। समारोह में नगर में स्थित विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लगभग 1000 छात्रा-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत किया जायेगा। इसी प्रकार बालचरों एवं गल्र्स गाइड द्वारा पिरामिड निर्माण का प्रदर्शन प्रस्तुतीकरण किया जायेगा।
समारोह में उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किये जायेगे वही श्रीमती किशनी देवी मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। समारोह के दौरान सांस्कृति झांकियों की भी प्रस्तुति होगी। गणतंत्र दिवस समारोह की कडी में सोमवार को दोपहर 2 बजे पुलिस लाईन मैदान में जिला प्रषासन बनाम नगरपरिषद जैसलमेर के मध्य बाॅलीबाल मैच आयोजित होगा एवं सांय 6.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में नन्हें-मुन्हें बाल कलाकारो का आकर्षक एवं शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment