Sunday, 25 January 2015

वसुन्धरा सरकार का लखावत को तोहफा, दिया राज्यमंत्री का दर्जा


जयपुर / राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया है ।

राज्यमंत्री स्तर की सुविधाएं उनके कार्यग्रहण की तिथि से देय होंगी । राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण को दी जाने वाली सुविधाओं पर होने वाला समस्त व्यय संबंधित प्रशासनिक विभाग कला, साहित्य एवं संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा वहन किया जाएगा ।

No comments:

Post a Comment