जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल.मीना ने जिले के नागरिकों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शुभकामनाएँ दी हैं। मीना ने नागरिकों से जिले के नवनिर्माण एवं प्रगति में अपने दायित्वों को बेहतर रूप से निभाने का आह्वान किया है। जिला कलक्टर ने कहा कि गण और तंत्र एक दूसरे के पूरक है। सहयोग और समन्वय से ही विकास संभव है।। उन्होंने कहा कि गण के सहयोग से जिले ने विकास की अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। स्वर्णनगरी को पूरी दुनिया में नई पहचान मिली है। आम आदमी की खुशहाली और समृद्धि का संकल्प दोहराते हुए जिला कलक्टर एन.एल.मीना ने नागरिकों से जिले को समृद्ध और विकसित जिला बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।
No comments:
Post a Comment