Thursday, 12 February 2015

15 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक


Diffusé par Adcashजैसलमेर / राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जैसलमेर कांग्रेस प्रभारी हीरालाल विश्नोई की देखरेख में जिलाध्यक्ष रावताराम पंवार की अध्यक्षता में 15 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे कांग्रेस कार्यालय के भवन में रखी गई हैं । इस आशय की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली ने बताया कि उक्त बैठक में सदस्यता अभियान के बारे में विचार विमर्श किया जायेगा । माली ने बताया कि जिन पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता बुकें प्राप्त की थी वो उक्त बैठक में आवश्यक रूप से जमा करावें । सदस्यता अभियान जोरों शोरों पर जिले में चल रहा हैं । कांग्रेस की सदस्यता अभियान शहर, गाव-गांव ढाणी-ढाणी तक चलाया जा रहा हैं ।

माली ने बताया कि बैठक में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, गत विधानसभा कांग्रेस के प्रत्याशी, पी0सी0सी0 सदस्य, नव-निर्वाचित जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, पंचायत समितियों के प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व प्रधान, पूर्व यु0आई0टी अध्यक्ष, पूर्व नगरपरिषद के सभापति, पूर्व बीसूका के उपाध्यक्ष, पूर्व काॅपरेटिव के अध्यक्ष, पूर्व कृषि मण्डी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष काग्रेस के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं एव अग्रिम संगठनो के अध्यक्ष एवं चारों ब्लाॅकों के अध्यक्ष सहित पार्षद एवं पूर्व पार्षद व को आमंत्रित किया गया हैं।




No comments:

Post a Comment