Monday, 16 February 2015

जम्मू-कश्मीर में भाजपा—पीडीपी सरकार !

नई दिल्ली / जम्मू-कश्मीर में पिछले दो महीने से चल रही राजनीतिक अस्थिरता का दौर खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा और पीडीपी के बीच बातचीत अंतिम दौर में है।

सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में नई सरकार अगले कुछ दिन में शपथ ले सकती है। माना जा रहा है कि इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीडीपी अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद सईद की जल्द ही मुलाकात होगी। किसी भी कीमत पर अब दोनों दल 23 फरवरी को बजट सत्र से पहले सरकार गठन के पक्ष में हैं।

No comments:

Post a Comment