सम्भागियों को दिया फसल कटाई प्रयोग का प्रशिक्षण
अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने सम्भागियों को निर्देश दिए कि जब से फसल बीमा योजना लागू हुई उसके कारण फसल कटाई प्रयोग का महत्व बहुत अधिक हो गया है इसके लिए वे मौके पर सही ढंग से कार्य कर फसल कटाई का प्रयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान तहसीलदार जैसलमेर पीताम्बरदास राठी के साथ ही भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी व उपनिदेशक कृषि विस्तार रणजीत सर्वा उपस्थित थे।
उन्होंने सम्भागियों को निर्देश दिए कि वे प्रपत्र संख्या एक व दो समय पर भिजवावे साथ ही संबन्धित पटवारी/भू अभिलेख निरीक्षकों को निर्देशित किया की मौके पर जाकर खेत का चयन करे। खेत के चयन करने की विधि से उन्होने बताया कि राजस्व मण्डल द्वारा आवंटित रेण्डम जोड़े की संख्या में कुल खसरों की संख्या का भाग दिया जावे और जो शेषफल बचे उसी शेषफल की संख्या के खसरे में फसल कटाई प्रयोग सम्पादित किया जावें।
शर्मा ने उपस्थिति सम्भागीयों को निर्देश दिये है कि फसल कटाई प्रयोग के अन्तर्गत जो प्लाॅट का निर्धारण किया जाता है उस प्लाट का निर्धारण फसल कटाई के दिन ही बना जाये। निर्धरित माप का प्लाॅट अर्थात 5 गुणा 5 मीटर के प्लाट में जो फसल है उसी फसल के दानों का दस ग्राम तौल कर प्रपत्र संख्या दो भरा जाना है। प्रपत्र भरने में एवं भिजवाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही कोताही न बरती जावें।
यह प्रशिक्षण भू अभिलेख कलेक्ट्रेट जैसलमेर के प्रभारी अधिकारी डाॅ0 बृजलाल मीना द्वारा पावर प्रजेन्टेशन के मासध्यम से विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया तथा उपस्थिति सम्भागीयों की शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। खाद एवं बीज से संबन्धित जानकारी कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा सेम्पलों के माध्यम से अवगत कराया गया।
इस प्रशिक्षण में जैसलमेर जिले के उपखण्ड जैसलमेर व फतेहगढ के राजस्व अधिकारी/ भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, उपनिवेशन सहित तथा संबंधित क्षेत्र के कृषि विभाग के कर्मचारी/अधिकारीयों प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख कलेक्ट्रेट जैसलमेर डाॅ. बृजलाल मीना ने बताया की प्रशिक्षण में पटवार वृत/ गिरदावर वृत के अनुसार जिले कि चयनित फसलें यथा (चना, गेहूं, राईसरसो, जीरा, ईसबगोल) के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
डाॅ0 मीना द्वारा प्रशिक्षण के दौरान पांचवी लघु सिंचाई गणना के कार्य की समीक्षा भी कि गयी तथा जिन ग्राम पंचायतों में भामाशाह शिविर आयोजित हो चुके है सम्बन्धित पटवारीयों को निर्देशित किया है कि महिला मुखिया के बैंक खाता नम्बर संबन्धित बैंक से संकलित कर जिला भामाशाह कार्यालय में शीघ्र उपलब्ध करावें। प्रशिक्षण में तहसीलदार जैसलमेर पिताम्बर दास राठी ने भी अपने फसल कटाई से सम्बन्धित जानकारी दी गई तथा फसल कटाई प्रयोग मौसम रबी से सम्बन्धित प्रपत्र संख्या 1 सम्बन्धित पटवारीयों द्वारा 25 फरवरी तक दो प्रतियों में भरे हुए प्रपत्र सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी को भिजवाना सुनिश्चित करावें।
No comments:
Post a Comment