विराट हिन्दू सम्मेलन स्वर्णनगरी में रविवार को, तैयारियों को अंतिम रूप दिया
जैसलमेर / बजरंग दल के जिला संयोजक लालूसिंह सोढ़ा ने बताया की विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा आयोजित जैसलमेर मे रविवार को 12:15 बजे स्थानीय हनुमान चौराहे पर आयोजित “विराट हिन्दू सम्मेलन” जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे विनायकराव देशपांडे राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री विश्व हिन्दू परिषद, संत सुरजनदास महाराज सदस्य प्रांत मार्गदर्शक मण्डल वीएचपी और जैसलमेर के प्रमुख संतों के सनीध्य मे होगा । जिसके लिए शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जैसलमेर के मुख्य बाजार मे सघन जन संपर्क किया जिसके तहत अंबेडकर पार्क गड़िसर चौराहे से प्रारम्भ करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गोपा चौक, जिंदनी चौक, हनुमान चौराहा तथा गीता आश्रम चौराहे तक सभी धर्म प्रेमियों को पेप्लेट तथा पीले चावल बांटकर हिन्दू सम्मेलन मे आने का आह्वान किया । जिस दौरान वीएचपी के जिला मंत्री पवन वैष्णव, बजरंग दल जिला सहसंयोजक लक्कि आचार्य, शंभूसिंह आरडीएक्स, कृष्णपालसिंह जिला संयोजक एबीवीपी, भोमसिंह कोटडी, नरेंद्र गोयल, सवाईसिंह पिथला, आइदान चौधरी, सुनील व दिनेश आदि कार्यकर्ता थे। ग्रामीण क्षेत्रों से भी भरी संख्या मे धर्म प्रेमी आएंगे।


No comments:
Post a Comment