जैसलमेर / राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस का द्वितीय चरण 22 फरवरी, रविवार को होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर. नायक ने बताया कि रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों वैक्सीन पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के सफल क्रियान्वन के संबंध में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी जैसलमेर के कार्यालय में पोलियों नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसके दूरभाष नंबर 02992-251177 है। उन्होंने इस अभियान में लगे सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिको को पूर्ण उतरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए।
No comments:
Post a Comment