Tuesday, 17 February 2015

स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब गठित कर विद्यार्थियों को सिखाएंगे सड़क पर चलने के गुर, शिक्षकों को देंगे प्रशिक्षण

Diffusé par Adcashजैसलमेर / जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब गठित किए जाएंगे। प्रार्थना सभा में बच्चों को रोड सेफ्टी की जानकारी मिलेगी। स्कूल और कॉलेजों में रोड सेफ्टी के संबंध में वाद-विवाद, पोस्टर निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। वर्ष 2015 को रोड सेफ्टी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। शिक्षा ग्रुप छह के शासन उपसचिव दीपप्रकाश माथुर ने इस संबंध में माध्यमिक, प्रारंभिक एवं संस्कृत शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां देंगे। बच्चों को ट्रैफिक पार्क का भी भ्रमण भी करवाया जाएगा। सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत में सड़क दुर्घटना के मामले में राजस्थान छठे स्थान पर है। राजस्थान में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना से 10 हजार लोगों की मौत 25 हजार घायल हो रहे हैं। जबकि भारत में सड़क दुर्घटना से प्रति वर्ष मृतकों की संख्या 1.50 लाख और घायलों की पांच लाख के करीब है।

हादसों के कारण

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करना, नाबालिग बच्चों की ओर से वाहन चलाना, गलत ढंग से ओवरटेक करना सामने के ट्रैफिक पर ध्यान नहीं देना, वाहन चलाते समय हैलमेट सीट बेल्ट नहीं लगाना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना शराब पीकर ड्राइविंग करने के कारण ज्यादातर हादसे होते हैं। उल्लेखनीय है कि अक्सर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी सड़क पर महज खानापूर्ति करते ही नजर आते हैं। पुलिसकर्मी नियम विरुद्ध गलत तरीके से वाहन चालने वालों को छोड़ देते हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर लोगों को यातायात के प्रति जागरुक होने की आवश्यकता है। Diffusé par Adcash

No comments:

Post a Comment