Monday, 9 March 2015

प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की बैठक बुधवार को

जैसलमेर / अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर एन.एल. मीना की अध्यक्षता में बुधवार, 11 मार्च को प्रातः 11.00 बजे कलेक्टेªट सभा कक्ष में रखी गई है।

     
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम का पूर्व में एजेण्डा के अनुसार इस बैठक में विभाग का माह दिसम्बर 2015 से फरवरी 2015 तक का प्रगति प्रतिवेदन व गत बैठक की पालना रिपोर्ट की एक प्रति के साथ संस्थाप्रधान स्वंय को बैठक में उपस्थित होना है। यदि पूर्व में माह दिसम्बर 2014 तक का प्रगति प्रतिवेदन व गत बैठक की पालना रिपोर्ट अल्पसंख्यक कार्यालय को नही भिजवाई गई है तो एक प्रति 10 मार्च, मंगलवार तक आवश्यक भिजवाई जावे। 

No comments:

Post a Comment