Thursday, 19 March 2015

आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक में 2015-16 का वार्षिक एक्शन प्लान अनुमोदन

जैसलमेर / जिला कलक्टर एन.एल. मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें आरसेटी द्वारा वर्ष 2014-15 में विभिन्न स्वरोजगार परख किए गए प्रशिक्षणों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक आरसेटी ने बैठक में आरसेटी जैसलमेर की वार्षिक कार्ययोजना 2015-16 को विस्तार से रखा एवं उसमें विभिन्न ट्रेड में आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षणों की कार्ययोजना प्रस्तुत की जिसको सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

जिला कलक्टर मीना ने नगरपरिषद के अधिकारी को नगर विकास न्यास एवं आरसेटी के अधिकारी के साथ जाकर आरसेटी कार्यालय के भवन के लिए भूमि को चिन्हित करने, उसके आबंटन की कार्यवाहीं कराने, आरसेटी के प्रशिक्षण के संबंध में परिषद स्तर से प्रशिक्षण के लिए जो बकाया भुगतान है उसको भी शीघ्र ही करवाने की कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राजस्थान आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक ऋषिदत थानवी को निर्दशष दिए कि वे भी आरसेटी से प्रशिक्षण करवाने की व्यवस्था करें।

निदेशक आरसेटी ने बताया कि वर्ष 2014-15 के अंतर्गत 30 प्रशिक्षणों के माध्यम से 782 प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार परख कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि आरसेटी द्वारा विभिन्न बैंकों में स्वरोजगार के लिए 257 ऋण आवेदन पत्र भी पेश किए गए है।  बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बलदेव सिंह उज्जवल, लीड बैंक अधिकारी आर.के. भवरायत, एम पाॅवर के प्रबंधक संजय चारण भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment