जम्मू / जम्मू-कश्मीर के सांबा में सेना के कैंप आतंकी हमला हुआ है। यह हमला सुबह 5:30 बजे के करीब हुआ। सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आर्मी कैंप के अंदर अभी गोलीबारी की आवाज सुनी जा रही है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर सेना की छावनी में हुए संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक नागरिक घायल हो गया।
गौरतलब है कि कल भी जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया था। पुलिस क्वार्टर में करीब 4-5 आतंकी मौजूद थे। इस फायरिंग में एक नागरिक की मौत व 2 सीआरपीएफ जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गई थी। कांस्टेबल पुरुषोत्तम सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, सभी घायलों को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया था।

No comments:
Post a Comment