Tuesday, 10 March 2015

जिले की चयनित 50 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्वास्थ्य जाॅच शिविरों का आयोजन

जैसलमेर /  जैसलमेर जिले की चयनित 50 ग्राम पंचातयों में स्वास्थ्य चेतना यात्रा 12 मार्च 2015 से 31 मार्च 2015 तक आयोजित की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.आर. नायक ने बताया कि आयोजित स्वास्थ्य चेतना यात्रा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, निःशुल्क जांच व दवा वितरण परिवार कल्याण के अन्तराल साधनों का निःशुल्क वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम,स्वास्थ्य चेतना रैली, एएनएम/आशा/आॅगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर स्वास्थ्य संदेशों का व्यापक प्रचार प्रसार एवं स्वास्थ्य कैम्प आयोजन की जानकारी दी जायेगी।

स्वास्थ्य संदेशों का होगा व्यापक प्रचार प्रसार 

स्वास्थ्य चेतना यात्रा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन ग्राम पंचायत क्षेत्र की एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजन से दो दिन पूर्व घर-घर भ्रमण कर स्वास्थ्य संदेशों का व्यापक प्रचार प्रसार एवं स्वास्थ्य कैम्प आयोजन की जानकारी प्रदान कर सहयोग किया जायेगा।

स्वास्थ्य जाॅच शिविरों की बनी कार्ययोजना

डाॅ नायक ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम पंचायत मुख्यालय खींया, मूलाना एवं उजला में, 13 मार्च को खींवसर, रासला व बारहठ का गांव में, 14 मार्च को बोहा, सीतोडाई व लंवा में, 15 मार्च को सुल्ताना, रामा व डिडाणिया में, 16 मार्च को नेहडाई, कपूरिया व स्वामी जी की ढाणी में, 17 मार्च को पारेवर, रीवडी व मानासर में, 18 मार्च को काणोद, मण्डाई व राजमथाई में, 19 मार्च को सोढाकोर, डांगरी व भीखोडाई में, 20 मार्च को धायसर, मोढा व सरदार सिंह की ढाणी में, 21 मार्च को बासनपीर जूनी, कुण्डा व झाबरा में, 22 मार्च को भारेवाला, लखा व ओला में, 23 मार्च को पांचे का तला, तेजरावा व भैसडा में, 24 मार्च को ताडाना, चेलक व राजगढ में, 25 मार्च को अजासर, अडबाला व नेडान में, 26 मार्च को बोडाना, कोटडी व सादा में, 27 मार्च को सिपला में, 28 मार्च को खुईयाला में, 29 मार्च को सियाम्बर में, 30 मार्च राधवा में, 31 मार्च को डेढा में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

स्वास्थ्य जाॅच शिविरों के लिए नियुक्त किये कार्मिक 

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अपने खण्ड क्षैत्र में कार्ययोजना अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करवाया जायेगा तथा चयनित ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य चेतना यात्रा के अन्तर्गत आयोजित चिकित्सा शिविरों के सफल आयोजन के लिए चिकित्सा अधिकारी, ब्लाॅक सुपरवाईजर, आषा सुपरवाईजर एवं ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजर आदि आवश्यक स्टाॅफ की नियुक्ति की गई है। 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.

No comments:

Post a Comment