Saturday, 7 March 2015

संगीत संध्या का आयोजन 8 मार्च रविवार को अखेप्रोल में

जैसलमेर / जिले की लड़खड़ाती चिकित्सा व्यवस्था तथा अस्पतालो में डाक्टरो व नर्सिंग सटाफ की कमी के चलते जनता में जनजागृति पैदा करने के लिए मां तुझे सलाम संस्था द्वारा आज संगीत संध्या का आयोजन किया जायेगा।

जिले की बदतर होती चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने वास्ते मां तुझे सलाम संस्था पिछले चार पांच महीनों से आन्दोलनरत है जिसके चलते कैण्डल मार्च व जैसलमेर बंद जैसे आयोजन किये जा चुके है। आन्दोलन से जनता को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने वास्ते 8 मार्च रविवार को स्थानीय अखेप्रोल में शांम को 7.30 बजे जिला प्रमुख अंजना मेघवाल के मुख्य अतिथ्य एवं नगरपरिषद सभापति कविता  खत्री की अध्यक्षता तथा विधायक छोटुसिंह भाटी के विशिष्ट में देश भक्ति गीतो के सराबोर संगीत संध्या का आयोजन रख गया है। 1. 2. 3. 8. 9. 1. 2. 3. 8. 9. 10.  

No comments:

Post a Comment