जैसलमेर / प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिला प्रशासन और पंचायतराज के कार्यालयों में लगे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति तुरंत प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। उपनिदेशकों को मूल पदस्थापन पर नहीं लौटने वाले शिक्षकों का मार्च का वेतन रोकने को कहा गया है।
जैसलमेर कलेक्ट्रेट में ही कई स्कूलों के शिक्षक डेपुटेशन पर कई महीनों से लगे हैं। चुनाव का काम संपन्न होने के बावजूद जिला कलेक्टर ने इनको रिलीव नहीं किया है।
निदेशालय का कहना है कि शिक्षा अधिकार कानून की धारा 27 में यह प्रावधान है कि शिक्षकों को जनगणना, राहत कार्य और चुनाव ड्यूटियों के अलावा अन्य दूसरे गैर शैक्षिक कार्य में नहीं लगाया जा सकता है। परंतु शिकायतें मिल रही है कि प्रदेश में लोकसभा, विधानसभा और पंचायतीराज के चुनाव संपन्न होने के बावजूद शिक्षक डेपुटेशन पर हैं। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो रही है और शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। एेसे में इन्हें तत्काल कार्यमुक्त किया जाए।

No comments:
Post a Comment