गोपा चौक में बजरंग दल ने राष्ट्रभक्त शहीदों की सहादत को याद किया
जैसलमेर / बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर सोमवार 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेख को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बजरंग दल के नगर संयोजक अनिकेत बिस्सा ने बताया की शहीदे आजम भगत सिंह व राजगुरु व सुखदेव की शहादत पर, स्थानीय गोपा चौक पर उनके चित्रों के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।
इस अवसर पर वीएचपी के जिला प्रवक्ता कांवरजसिंह राठौड़ ने कहा कि भगतसिंह, राजगुरु और शुखदेव के बलिदान की वजह से अंग्रेज़ो से हिंदुस्तान को आजादी दिलाई थी । उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर युवाओं के राष्ट्र के प्रति प्रेम व क्रांति को गति मिली । महेश गंगवार ने क्रांतिकारों के जीवनी पर प्रकाश डाला और अंग्रेज़ो से जिस प्रकार मुक़ाबला किया था उसका वर्णन किया। कहा कि आज के दिन हम सभी को इस बात का प्रण करना होगा कि हमें इन शहीदों के बलिदानों को भुलना नहीं है और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर भ्रष्टाचारियों व आतंकवाद के राक्षस को दूर भगाना है। बजरंग दल के जिला संयोजक लालू सोढ़ा ने कहा कि आज के परिदृश्य में हम उन शहीदो के बलिदान को भूलते जा रहे हैं और युवाओं पर वर्तमान वातावरण हावी हो रहा है, इससे ऊपर उठकर राष्ट्र और उन सभी राष्ट्रभक्त शहीदों की सहादत को नहीं भूलना चाहिए जिनके कारण हम आज इस आजाद हिंदुस्तान मे है । आज के वातावरण मे हम सीमावर्ती युवाओं को एसे महापुरुषों के कर कदमों पर चलकर राष्ट्रभक्ति निभानी चाहिए । अंत में वीएचपी के जिला मंत्री पवन वैष्णव सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सभी को एकता एवं ईमानदारी से देश व प्रदेश की सेवा में जुटना है ताकि हमारे देश को दुश्मनों से बचाया जा सके। इस अवसर पर अनोपसिंह वीएचपी के जिला अध्यक्ष, ताराचंद जोशी वीएचपी के कार्याध्यक्ष, चंद्रप्रकाश ओझा जिला सहमंत्री वीएचपी, लक्कि आचार्य जिला सह संयोजक बजरंग दल, मनीष रामदेव, अरुण पुरोहित, जयंत व्यास नगरमंत्री एबीवीपी,कुलदीपसिंह, विक्रमसिंह बैरसियाला, अतुल सुथार,महेंद्रसिंह, प्रवीणसिंह,घनश्यामसिंह, अरविंदसिंह,सुमेरसिंह, और खेतसिंह आदी उपस्थित थे।
शहीद तेरी मौत ही तेरे वतन की जिंदगी
तेरे लहू से जाग उठेगी इस चमन में जिंदगी
खिलेंगे फूल उस जगह कि तू जहां शहीद हो, वतन की राह में वतन के नौजवां शहीद हो.
No comments:
Post a Comment