Sunday, 22 March 2015

राजे सरकार के दो महत्वपूर्ण बिल सदन में पेश

जयपुर / राजस्थान विधानसभा में सर्वसम्मति से दो विधेयक सदन में पेश किए गए। राज्य सरकार ने अपनी पूर्व घोषणाओं के मुताबिक लाए गए महत्वूपर्ण दो बिल राजस्थान अपार्टमेंट स्वाामित्व बिल और राज्य में उद्योग धंधों बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए राजस्थान विशेष आर्थिक जोन विधेयक रविवार को सदन में पेश कर दिया।

प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह ने शेखावत ने दोनों बिलों को सदन के पटल पर रखा।

अपार्टमेंट विधेयक

अपार्टमेंट में फ्लेट मालिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार राजस्थान अपार्टमेंट बिल लेकर आई है। इस बिल के लागू होने के बाद फ्लैट मालिकों को स्वामित्व मिल सकेगा। यह विधेयक 1+2 मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों में लागू होगा। इसमें सार्वजनिक सुविधाओं उपलब्ध करवाने के अपार्टमेंट में विकास समिति को गठन भी हो सकेगा।

विशेष आर्थिक जोन विधेयक

प्रदेश के सेज इलाकों में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए इस विधेयक को पेश किया गया। विधेयक में सेज क्षेत्रों में उद्यमियों को जमीन आवंटन पर डीएलसी रेट, बिजली और पानी की सुविधाओं पर विशेष राहत देने का प्रावधान किया 

No comments:

Post a Comment