Monday, 23 March 2015

सिलीकोसिस बीमारी से पीडित व्यक्ति को एक लाख रूपयें की आर्थिक सहायता का प्रावधान

जैसलमेर/ जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने तहसीलदार जैसलमेर, पोकरण, फतेहगढ, भणियाणा तथा विकास अधिकारी पंचायत समिति सम, जैसलमेर व सांकडा को पत्र प्रेषित कर सूचित किया है कि सिलीकोसिस से पीडित व्यक्ति को एक लाख रूपयें की आर्थिक सहायत उपलब्ध करवाई जाने का प्रावधान राज्य सरकार द्वारा किया गया है।
   
जिला कलक्टर ने इन सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उनके क्षेत्र में सिलीकोसिस से पीडित व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रस्ताव कार्यालय जिला कलक्टर जैसलमेर को भिजवाने की व्यवस्था करें। प्रस्ताव के साथ संबंधित क्षेत्र के मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य का सिलीकोसिस बीमारी से ग्रसित होने का प्रमाण पत्र भी आवश्यक रूप से संलग्न करें।

No comments:

Post a Comment