44 हजार 450 बेसहारा एवं असहाय पशुओं का होगा इन शिविरों में संरक्षण
जैसलमेर। राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिले में अकाल की स्थिति को देखते हुए जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने एक आदेश जारी कर तहसील फतेहगढ क्षेत्र में पूर्व में जिन पशु शिविरों में 90 दिवस पूर्व कर लिए है ऐसे 247 पशु शिविरों 30 दिन के लिए और स्वीकृत किए है। इन पशु शिविरों में 40 हजार 30 बडे एवं 4 हजार 420 छोटे पशुओं के लिए चारे, दाले की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार इन शिविरों के माध्यम से 44 हजार 450 पशुओं का संरक्षण होगा। इन पशु शिविरों के लिए पूर्व में आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के निर्देशों की पालना में अनुदान की स्वीकृति जारी की जाएगी।
तहसील जैसलमेर में 31 पशु शिविरों स्वीकृत
जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने एक आदेश जारी कर ग्राम पंचायत अमरसागर, दव, डाबला व खींया में 31 पशु शिविर 30 दिन के लिए स्वीकृत किए है। इन शिविरों में 4 हजार 580 बेसहारा एवं असहाय पशुओं का संरक्षण किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment