Wednesday, 1 April 2015

स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए 30 पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त

जैसलमेर/ सुविख्यात पर्यटन नगरी जैसलमेर को ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ के अंतर्गत नगर के सौन्दर्यकरण एवं स्वच्छ रखने के लिए जैसलमेर जिले के 30 अधिकारियों को माह अप्रैल के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी लगाया गया है।

जिला कलक्टर एन.एल. मीना ने एक आदेश जारी कर बताया कि 01 अप्रैल को अतिरिक्त जिला कलक्टर जैसलमेर, 02 अप्रैल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर, 03 अप्रैल को जिला आयोजना अधिकारी जिला परिषद जैसलमेर, 04 अप्रैल को उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर, 05 अप्रैल को उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास जैसलमेर, 06 अप्रैल को  अप्रैल को संयुक्त निदेषक पषुपालन विभाग, 07 अप्रैल को अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग खण्ड प्रथम जैसलमेर, 08 अप्रैल को जिला परिवहन अधिकारी, 09 अप्रैल को सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं 10 अप्रैल को उपायुक्त उपनिवेशन जैसलमेर शहर का भ्रमण कर अपनी रिपोर्ट जिला कलक्टर को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे।

जारी आदेश के अनुसार 11 अप्रैल को उपनिदेशक कृषि जैसलमेर, 12 अप्रैल को अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग जैसलमेर, 13 अप्रैल को महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र जैसलमेर, 14 अप्रैल को जिला रसद अधिकारी जैसलमेर, 15 अप्रैल को तहसीलदार जैसलमेर, 16 अप्रैल को सहायक निदेषक पर्यटक स्वागत केन्द्र जैसलमेर, 17 अप्रैल को मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी, 18 अप्रैल को अधिषाषी अभियंता आरयूआईडीपी जैसलमेर, 19 अप्रैल को अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग जैसलमेर एवं 20 अप्रैल को आयुक्त नगरपरिषद जैसलमेर को नगर की समुचित साफ-सफाई व्यवस्था की माॅनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण के लिए जिम्मा सौंपा गया है।

इसी प्रकार 21 अप्रैल को उपवन संरक्षक जैसलमेर, 22 अप्रैल को उपवन सरंक्षक वन्य जीव जैसलमेर, 23 अप्रैल को उपवन संरक्षक इगानप स्टेज द्वितीय जैसलमेर, 24 अप्रैल को जिला षिक्षा अधिकारी माध्यमिक जैसलमेर, 25 अप्रैल को जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक जैसलमेर, 26 अप्रैल को खनि. अभियंता जैसलमेर, 27 अप्रैल को अधीक्षण अभियंता विधुत विभाग जैसलमेर, 28 अप्रैल को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जैसलमेर, 29 अप्रैल को सहायक निदेषक सांख्यिकी विभाग तथा 30 अप्रैल को जिला खेल अधिकारी जैसलमेर को शहर का भ्रमण कर सफाई एवं स्वच्छता कार्य का आवष्यक रूप से पर्यवेक्षण कर जायजा लेंगे एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने बताया कि ये अधिकारीगण निर्धारित की गई तिथि को (यदि वह दिनांक कार्यदिवस है तो कार्यालय समय से पूर्व) नगरपरिषद के सफाई कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी को अपने साथ में लेकर शहर का आवष्यक भ्रमण कर सफाई एवं स्वच्छता का कार्य देखेंगे। इसके साथ ही यह अधिकारीगण प्रतिमाह निर्धारित तय की गई तिथि को निरन्तर सफाई अभियान जारी रखेंगे और नगरपरिषद के अधिकारियों एवं कार्मिकों से पूर्ण रूप से सामन्जस्य बनाएं रखते हुए शहर को स्वच्छ, साफ एवं आकर्षक रखने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए निर्देशित किया गया है।

                                 


No comments:

Post a Comment