मोहनगढ पम्पिंग स्टेशन पर अभी तक नहीं लगा स्टैण्ड बाई ट्रान्सफाॅर्मर
जैसलमेर / शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आरयूआईडीपी के सीवरेज कार्य एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक नवीन महाजन ने आरयूआईडीपी की सबसे बडी स्कीम जैसलमेर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की चर्चा की । महाजन को जब जानकारी मिली कि मोहनगढ पम्पिंग स्टेशन पर अभी तक स्टैण्ड बाई ट्रान्सफाॅर्मर नहीं लगा है तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और जिला कलक्टर को कहा कि वे इस देरी के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी फिक्स करें एवं साथ ही अधीक्षण अभियंता विधुत को निर्देश दिए कि वे शीघ्र ही ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था करके मोहनगढ पम्पिंग स्टेशन पर स्टैण्ड बाई रखने की कार्यवाहीं कर दें। उन्होंने अधिशाषी अभियंता एवं ठेकेदारों को कार्य को तीव्र गति से पूरा करवा के सीवरेज लाईन को चालू करने की कार्यवाहीं मई माह तक पूरा करने के निर्देश दिए ।
गौरतलब है कि मोहनगढ पम्पिंग स्टेशन पर ट्रान्सफाॅर्मर खराबी के कारण शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए आरयूआईडीपी ने विधुत वितरण निगम को मार्च 2012 में स्टैण्ड बाई ट्रान्सफाॅर्मर लगाने के लिए पैसे जमा करा दिए थे
परियोजना निदेशक ने अधीक्षण अभियंता विधुत जी.आर. सिरवी को सीवरेज ट्रिटमेण्ट प्लाण्ट एवं सीवरेज पम्पिंग स्टेशन पर 25 अप्रैल तक विधुत कनेक्शन जारी करने की कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए । अधीक्षण अभियंता जलदाय ओ.पी. व्यास से जैसलमेर शहर में पेयजल आपूर्ति में सुधार लाने के लिए आरयूआईडीपी से लिए जाने वाले सहयोग की जानकारी ली तो उन्होंने शहर में क्लोरीनेशन प्लाण्ट के लिए 10 लाख रूपये की आवश्यकता जताई । इसके संबंध में परियोजना निदेशक ने उनके साथ आए टीम लीडर को इस कार्य की बैठक का हवाला लेते हुए स्वीकृति जारी करवाने के निर्देश दिए ।
परियोजना निदेशक महाजन ने घरेलू सीवरेज कनेक्शन के मामले में आरयूआईडीपी के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम चलावें एवं लोगों को आरयूआईडीपी द्वारा बनाई गई सीवरेज लाईन में उनका सीवरेज कनेक्शन जोड़ने, विधालयों में फिल्म प्रदर्शन कर बच्चों को फायदे बतावें ताकि वे अपने परिजनों को घरेलू सीवर कनेक्शन के लिए प्रेरित कर सके। उन्होंने बबरमगरा में आरयूआईडीपी द्वारा निर्मित एसआर से घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए घरेलू कनेक्शन देने की कार्यवाहीं करने के निर्देश दिए ।
बैठक में जिला कलक्टर एन.एल. मीना के साथ ही अन्य अधिकारीगण, सुमन प्रकाश जैन टीम लीडर आरयूआईडीपी, प्रवीण आकोदिया अधीक्षण अभियंता आरयूआईडीपी के साथ ही अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
1
No comments:
Post a Comment