जैसलमेर। राजस्थान सरकार जनजाति क्षेत्रिय विकास विभाग द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक युवतियों को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने के संबंध में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम में आवेदन आंमत्रित किए गए हैं। जिला प्रबंधक ऋषिदत थानवी ने कहा कि इस योजना के अंर्तगत जिले के जनजाति वर्ग के युवक युवतियों को निशुल्क रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए जनजाति अनुसूचित जनजाति के बीपीएल/नाॅन बीपीएल दोनों ही प्रकार के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही अभ्यर्थी का 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन पत्र राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की वेबसाईट पर से आनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं अथवा जिला कार्यालय - राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, इंदिरा काॅलोनी जैसलमेर से प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment